मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 2 प्रमुख विषयों पर लगी मुहर

punjabkesari.in Sunday, Apr 08, 2018 - 06:02 PM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को देहरादून सचिवालय में राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दो मुख्य विषयों पर चर्चा कर कैबिनेट की मुहर लगाई गई। 

कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि कैबिनेट में आबकारी अधिनियम 2018-19 के संशोधन प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसके अन्तर्गत अब पहले के ही नियमों के अन्तर्गत राज्य में बार संचालन होगा। वहीं चार दुकानों के समूह व्यवस्था को समाप्त करते हुए पहले की व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त  मदन कौशिक ने बताया कि गुरुकुल और ऋषिकुल विश्वविद्यालय में वर्ष 2016-17 के सेल्फ स्टडी के अन्तर्गत पढ़ने वाले 17 छात्रों को भी स्टाइफण्ड दिया जाएगा। बता दें कि इस बैठक में हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल और यशपाल आर्य शामिल हुए। 
 

Punjab Kesari