आज 5 बजे के बाद थमा प्रचार-प्रसार का सिलसिला, 18 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 05:56 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में 18 नवंबर को निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के चलते प्रचार-प्रसार का शोरगुल शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद थम गया। इसी बीच प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी। 

जानकारी के अनुसार, राज्य में सभी प्रत्याशियों के द्वारा अपनी जीत के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं और चुनावी रैलियां की जा रही थी। शुक्रवार शाम 5 बजे तक ही शहर में लाउडस्पीकर के द्वारा प्रचार किया गया। वहीं 5 बजे के बाद प्रत्याशियों के द्वारा केवल डोर टु डोर कैम्पेनिंग ही की जा सकेगी। 

बता दें कि प्रचार-प्रसार केवल चुनावों के 48 घंटे पहले तक ही किया जा सकता है। आयोग के द्वारा निर्धारित समय के बाद भी रैली, जनसभा और प्रचार करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। इसी के चलते आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाती है। 
 

Nitika