कर्णप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आने से कार सवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 11:10 AM (IST)

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में रविवार को एक कार पर भूस्खलन का मलबा गिरने से उसमें सवार एक दंपत्ति की मौत हो गयी। हादसा दोपहर में कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली गांव के समीप हुआ, जब 42 वर्षीय बलबीर सिंह और उनकी 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी देहरादून से वापस अपने गांव लौट रही थीं।
कर्ण प्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी ने बताया कि पहाड़ी से टूटकर आये बड़े बोल्डर से कार बिल्कुल पिचक गई और जेसीबी की मदद से कार पर गिरे पत्थर को हटा कर क्षत-विक्षत शव बाहर निकाले गए। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
दंपत्ति निकटवर्ती कुलसारी क्षेत्र के मेटा गांव के निवासी थे। इस सड़क पर सुधार का कार्य चल रहा है। लेकिन बारिश के चलते सड़क पर बोल्डर गिरते रहते हैं और भूस्खलन होता रहता है। चमोली जिले में वाहनों पर बोल्डर तथा मलबा गिरने की एक हफ्ते के भीतर यह तीसरी घटना है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया

Recommended News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं का आभार व्यक्त किया

सीसीआई ने अडाणी समूह को एसीसी लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट्स के अधिग्रहण की मंजूरी दी

कोविड-19 : गुजरात में 599, जम्मू-कश्मीर में 563, पुडुचेरी में 77 और नगालैंड में चार मामले मिले