नैनीतालः महिला बैंक कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में सुरक्षा कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 11:52 AM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में महिला बैंक कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने बैंक के सुरक्षा कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल के तल्लीताल स्थित बैंक में काम करने वाली एक महिला बैंक कर्मी हल्द्वानी अपने घर जाने के लिए विगत 12 जनवरी को वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान हल्द्वानी निवासी बैंक के सुरक्षा कर्मी ने महिला बैंक कर्मी को लिफ्ट दे दी, लेकिन आधे रास्ते में सुरक्षा कर्मी ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सुरक्षा गाडर् महिला को रास्ते पर ही उतार कर फरार हो गया। अगले दिन इस मामले में दोनों के बीच सुलह हो गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अंतत: महिला बैंक कर्मी ने आरोपी के खिलाफ तल्लीताल थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहिताश सागर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा कर्मी नितेश सिह मेहरा के खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 354 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
 

Content Writer

Nitika