केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार की गिनवाई उपलब्धियां

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 06:51 PM (IST)

देहरादूनः केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनवाई।

मोदी सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर किया कड़ा प्रहार
प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम किया है। इसके साथ-साथ 4 साल में मोदी सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर कड़ा प्रहार किया है। देश का नाम विदेश में ऊंचा हुआ है और देश की अव्यवस्था को आगे बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों जैसे कि मुद्रा योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना और अन्य योजना के बारे में बताया। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के 48 महीने कांग्रेस के 48 साल के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं लेकिन मोदी सरकार पर अब तक एक भी मंत्री पर आरोप नहीं लगा है। 

कांग्रेस पर बोला हमला 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में 10 जनपथ से चिठी आने पर से खदानों का आवंटन मिलता था लेकिन मोदी सरकार ने यह सब बंद किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 48 महीनों में बदलाव लाया है पहले दलाली होती थी लेकिन अब मोदी सरकार आने के बाद सारी दलाली बंद हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 लाख फर्जी कंपनिया बंद हुई हैं और काले धन के खिलाफ 3 कानून भी बनाए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही है। मोदी सरकार ने साढ़े 7 करोड़ शौचालय बनाए।

Nitika