उत्तराखंड में दुकानें खोलने के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 से शाम 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2020 - 03:31 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लॉकडाउन की अवधि के बीच लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने दुकानों को खोलने के समय में बदलाव करते हुए बताया कि अब राज्य में सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी।

मॉर्निंग वॉक करने की दी अनुमति
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सभी जिलों में सुबह 5 बजे से मॉर्निंग वॉक करने की अनुमति दी जाए। साथ ही दुकानें सुबह 7 से शाम 8 बजे तक खोली जाएं। उन्होंने बताया कि कंटेंमेंट जोन में यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। 

शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी को किया खत्म
वहीं सीएम रावत ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र में जारी शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी खत्म कर दी है। उन्होंने अगले सप्ताह से देहरादून नगर निगम क्षेत्र में शनिवार और रविवार को भी दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।

Nitika