उत्तराखंडः आज लगेगा सदी का सबसे बड़ चंद्र ग्रहण, चारों धामों के कपाट रहेंगे बंद

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 11:09 AM (IST)

उत्तरकाशीः देश में शुक्रवार को सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसी के चलते एक दिन के लिए चारों धामों के कपाट बंद रहेंगे। 

जानकारी के अनुसार, चंद्र ग्रहण के चलते बद्रीनाथ धाम के कपाट शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे और शनिवार सुबह 5 बजे महाभिषेक के साथ कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट भी शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर बंद होंगे और शुक्रवार सुबह विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे।

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर बंद होंगे और शनिवार सुबह 4 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर बंद होंगे और शनिवार सुबह 4 बजे खोल दिए जाएंगे। 

Nitika