यशपाल आर्य का आरोप- डबल इंजन की BJP सरकार मजहब के नाम पर देश को बांटने का कर रही काम

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 12:27 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने बुधवार को आरोप लगाया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार मजहब के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है। संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

यशपाल आर्य नैनीताल में कांग्रेस की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने इस मौके पर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में माहौल खराब है। केन्द्र सरकार अंग्रेजों की तरह से विभाजनकारी नीति पर चल रही है। केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षियों के खिलाफ कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुट हों और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएं।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का काम कर रही है। तयशुदा कार्यक्रम के तहत पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा नैनीताल विधानसभा में निकाली गई। इस दौरान पूरे कुमाऊं से पार्टी के पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static