मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने राज्यवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 11:04 AM (IST)

देहरादूनः देशभर में आज दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। 
PunjabKesari
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार होता है। इस मौके पर उन्होंने समाज के हर नागरिक के जीवन में शांति, आनंद, समृद्धि और समरसता की कामना की। उन्होंने समाज के हर नागरिक को दीपावली पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार को मनाने की अपील की है। सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए दीपावली के त्योहार को मनाएं। 

वहीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दीपावली के अवसर पर राज्य के हर नागरिक के स्वस्थ, सुख-शान्ति और समृद्धि की कामना की है। उनका कहना है कि देवभूमि के लोगों को इतनी सफलता मिले कि वह अपने राज्य को ऊंचाइयों तक ले जाएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static