मसूरी पहुंचे CM, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 02:13 PM (IST)

देहरादून(आशीष भट्ट): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी (एलबीएस) पहुंचे। जहां वह अखिल भारतीय सेवा के फेज तीन के 77 अधिकारियों को संबोधित करंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अधिकारियों से अपील करेंगे कि जो उनके अच्छे अनुभव है वह उन्हें आपस में बांटे। यह अनुभव राज्य और देश के हित में आगे चलकर काम आएंगे। 

आईएएस वीक के बारे में बताते हुए सीएम ने कहा कि अधिकारियों से कहा गया है कि जनता से संवाद कायम किया जाए क्यूंकि हमारा संविधान एक लोकतान्त्रिक संविधान है। लोकतंत्र में लोगों से संवाद करके अगर हम नीतियों का निर्धारण करते है तो उनका लोक हित में अधिक प्रयोग किया जा सकता है।

वहीं मसूरी के पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने त्रिवेन्द्र रावत को गणेश शैली की 'गढ़वाल हिमालय' पुस्तक भेंट की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक सीएम को इसलिए भेंट की गई है, ताकि वह फुर्सत में इसे पढ़ें।