मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ मनाया फूलदेई उत्सव, राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 01:06 PM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य के लोकपर्व फूलदेई (फुलारी) त्योहार की राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

मुख्यमंत्री ने हिंदी नववर्ष के आगमन पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर बच्चों के साथ त्योहार को मनाया। सभी बच्चों ने फूलों के साथ नववर्ष का स्वागत किया। सीएम ने इस अवसर पर कहा कि यह त्योहार हम उत्तराखंडवासियों कोे प्रकृति के प्रति अपने कर्त्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार हमें संस्कृति के साथ संजो कर रखते है। 

बता दें कि फूलदेई त्योहार प्रकृति के करीब माना जाता है।