त्रिपुरा व नागालैण्ड विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 07:21 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने त्रिपुरा व नागालैण्ड के विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल करने पर भाजपा व सहयोगी दलों को बधाई दी।

रावत ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के ऐजेंडे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्र सरकार की विकास नीतियों को पूरे देश के साथ-साथ अब उत्तर-पूर्व की जनता ने भी प्रसन्नता से स्वीकार किया है। 

त्रिवेन्द्र ने कहा कि केन्द्र सरकार की सबका साथ सबका विकास नीति के तहत हर वर्ग के लोगों के लिए चहुमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है। यह केन्द्र सरकार की नीतियों पर जनता के समर्थन की मुहर भी है।