मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आशा कार्यकर्त्ताओं को दी बड़ी सौगात

punjabkesari.in Friday, Mar 09, 2018 - 10:52 AM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सीएम आवास में कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह शामिल हुए। 

सीएम ने महिलाओं को किया सम्मानित 
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्त्ताओं को बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य में सेवाएं दे रही है। समाज में अग्रणी स्थान रखने वाली महिलाओं को सीएम ने सम्मानित किया। इसके साथ-साथ भविष्य के लिए भी महत्त्वपूर्ण योजना की शुरुआत की। सीएम ने कार्यक्रम में कई घोषणाएं भी की, जिसमें 2100 एएनएम को टेबलेट और एएनएम व आशाओं को 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा देने की बात भी कही। पहाड़ हो या मैदान पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिन रात सेवा देने वाली यह एएनएम और आशाओं को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। 

सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कर रही हर संभव प्रयास 
त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि अगर महिला मजबूत रहेगी तो समाज भी मजबूत होगा। देश भर में चल रहे केंद्र सरकार की बेटी बचाओं अभियान का राज्य में व्यापर प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके अतिरिक्त सरकार भी महिला सशक्तीकरण के प्रति लगातार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे लाया जा सके। सरकार महिलाओं के लिए लगातार योजनाएं धरातल पर उतार रही है।