मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 11:30 AM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में सीएम ने कहा कि समाज और राज्य के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं होम मेकर से आगे निकलकर नेशन बिल्डर्स के तौर पर उभरी हैं। सामजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। समाज में महिलाओं के प्रति यह सकारात्मक बदलाव स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक दशा में महिलाओं के प्रति असामनता और रूढ़िवादिता को समाप्त करने के लिए एकजुट होना होगा। 

सीएम ने कहा कि वर्तमान में नारी प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। राज्य की बेटियों ने प्रत्येक क्षेत्र में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं सर्वोच्च स्थान पर ना हो।