मुख्यमंत्री ने IAS अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 10:38 AM (IST)

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। 

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि 22 राज्यों के 85 अधिकारियों की उपस्थिति राष्ट्र की विशालता और विविधता में एकता की परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्त के बाद देश की विभिन्न रियासतों को भारत संघ में विलय करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम 8-10 वर्ष का अनुभव प्राप्त कर चुके अधिकारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक प्रारंभिक फेज में अधिकारी, उपजिलाधिकारी व सीडीओ के रूप में नीतियों, नियमों, निर्देशों का सिर्फ पालन कर रहे थे परन्तु अब बड़ी जिम्मेदारियों के साथ उन्हें नीतियों-नियमों के निर्धारण में भी अपनी भूमिका अदा करनी होगी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी अधिक होशियार है, उन्हें रिस्पांस तेज चाहिए इसलिए आईएएस अफसर भी आधुनिक तकनीकी के साथ लगतार रिस्पांसिव व अपडेटिड हों।