मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र विजेता रोहित शुक्ला को किया सम्मानित, कहा- यह राज्य के लिए गौरव की बात

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 02:49 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के डालनवाला वेल्फेयर सोसाइटी ने शौर्य चक्र विजेता और समीर टाइगर को ढेर करने वाले जवान मेजर रोहित शुक्ला के सम्मान में देहरादून पहुंचने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मेजर रोहित शुक्ला को सम्मानित किया गया। 

सीएम ने देश की रक्षा के लिए मेजर को दी 1 लाख की सम्मान राशि 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मेजर रोहित शुक्ला को देश की रक्षा के लिए बहादुरी का परिचय देने पर 1 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की गई। सीएम ने कहा कि अदम्य साहस और शौर्य के पर्याय 30 साल के मेजर रोहित ने आर्मी के 40 सफल अॉपरेशन किए हैं। यह देश और राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान विपरीत परिस्थितियों में सीमाओं पर डटकर देश की सेवा करते हैं। इन जवानों के कारण सारा देश चैन की नींद सोता है। देश के जवान विपरीत परिस्थितियों में भी तन औप मन से देश की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। 

मेजर ने दुश्मनों को दी चेतावनी 
वहीं इस दौरान मेजर शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान मैं उन साथियों को समर्पित करता हूं, जो देश की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मेजर ने कहा कि उनका साहस मुझसे भी 100 गुना अधिक रहा होगा। इसके साथ ही रोहित शुक्ला ने देश के दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि हम जो आज तक करते आए हैं, वह आगे भी इसी तरह से जारी रखेंगे।   

Nitika