सीएम ने पिथौरागढ़ में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2018 - 11:09 AM (IST)

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को पिथौरागढ़ में राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के खेल मैदान में जनता मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को सुना और इसके जल्द से जल्द समाधान के निर्देश पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी और अधिकारियों को दिए है। 

मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी जो भी समस्याएं होंगी उनका निश्चित रूप से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 महीने के कार्यकाल में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने में पूरी सफलता हासिल की है। सरकार का उद्देश्य इस बुराई को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने इसके लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

सीएम ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए 25.49 करोड़ रूपए की 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। उन्होंने इस दौरान अनेक घोषणाएं की जिसमें राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट का नाम शहीद पवन सिंह सुगड़ा के नाम पर रखे जाने, राईआगर हेतु लिफ्ट पंपिंग पेयजल योजना, गणाई बासुकीनांग पेयजल योजना का निर्माण, पांखू कोटगाड़ी मोटरमार्ग का सुधारीकरण किए जाना शामिल है।