CM ने रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान का किया शुभारंभ, केरवां गांव से पौधा लगाकर की शुरुआत

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 12:30 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारंभ किया। 

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान में 2.50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने रिस्पना नदी को ऋषिपर्णा के स्वरूप में पुनर्जीवीत करने के अभियान की सफलता के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। सीएम के द्वारा इस अभियान की शुरुआत केरवां गांव से की गई। 

बता दें कि इसके बाद सीएम मोथरोवाला क्षेत्र में भी पौधारोपण करेंगे। इसके साथ ही इस अभियान को देहरादून के सभी शिक्षण संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं और विभिन्न संस्थाओं के साथ ही आम जन सहभागिता के द्वारा संचालित किया जा रहा है। 

Nitika