मुख्यमंत्री ने ओक तसर विकास परियोजना का किया शुभारंभ, 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 05:44 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किसान भवन में केंद्रीय रेशम बोर्ड के सहयोग से रेशम विभाग के अन्तर्गत मणिपुर की तरह औक (बांज) तसर विकास परियोजना का शुभारंभ किया गया। 

किसानों को दी जाएगी आर्थिक सहायता 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि के द्वारा विभाग अपना कर्ज खत्म करके परियोजना की शुरुआत करे। उन्होंने कहा कि हिमांचल की तरह राज्य में रेशम की खेती करने वाले किसानों को सरकार के द्वारा सहायता दी जाएगी। इस दौैरान सीएम ने विभाग को 1 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की। 

12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगारः केंद्रीय मंत्री 
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्रीय रेशम बोर्ड के द्वारा राज्य में ओक तसर विकास परियोजना संचालित होगी। इस परियोजना में 2022 तक 2290 परिवारों को चिन्हित राज्य के 12 हजार लोगों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। 

बांज की खेती से पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की समस्या का होगा समाधानः कृषि मंत्री 
वहीं राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस परियोजना में ओक की खेती के लिए 500 हेक्टेयर भूमि पर काम किया जाएगा। इसेक द्वारा रेशम की खेती को बढ़ावा मिल सकेगा। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने कहा कि बांज की खेती से पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static