मुख्यमंत्री ने एकता दिवस पर आयोजित रैतिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों को दिलाई शपथ

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 04:41 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने पुलिस लाइन में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। साथ ही, जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने पोखरी थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना चयनित होने पर ट्रॉफी एवं 1 लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। पुलिस के अधिकारियों को अग्निशमन के क्षेत्र में विशिष्ट पदक तथा सेवा पदक, उत्कृष्ट विवेचना एवं उत्कृष्ट अनावरण के पदकों से सम्मानित किया। त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया। आजादी के बाद उन्होंने मजबूत इच्छा शक्ति से देश की रियासतों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। किसी भी देश, राज्य एवं बल की मजबूती के लिए एकता होना सबसे जरूरी है। समाज की शक्ति एकता से ही बढ़ती है। सरदार पटेल ने समाज के हर वर्ग के समान विकास के लिए प्रयास किए। उन्होंने प्रशासनिक तंत्र और पुलिस को मजबूती देने का कार्य किया।
PunjabKesari
वहीं सीएम रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से सरदार वल्लभ भाई पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत' का सपना साकार हो रहा है। कोविड पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने जो लड़ाई लड़ी, यह दुनिया के लिए एक मिसाल बनी। आज भारत काफी हद तक कोविड पर विजय पाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए समाज के हर वर्ग ने अपनी ओर से पूरा सहयोग दिया है। सेवा भाव को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। जब तक कोविड पूर्ण रूप से समाप्त नहीं होता है, तब तक हमें पूरी सतर्कता के साथ रहना है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static