मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश- सैन्य धाम निर्माण की सभी आवश्यक कार्रवाई जल्द हो पूर्ण

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 12:18 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सोमवार को सैन्य धाम के निर्माण हेतु गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सैन्य धाम के निर्माण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई जल्द पूर्ण की जाए।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सैन्य धाम राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजक्ट है। उन्होंने कहा कि यहां जो सैन्य धाम बनाया जाएगा, उसकी देश में एक अलग पहचान होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल राज्य है। हमारे अनेक सैनिकों ने युद्ध में वीरगति प्राप्त की है। उनके आंगन की मिट्टी इस सैन्य धाम में लाई जाएगी।

वहीं सीएम ने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किए जाए। इसके साथ ही पुरूकुल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम के लिए भी कार्य योजना बनाई जाए। सैनिक कल्याण निदेशालय में एक सैन्य धाम सेल भी बनाया जाएगा।

Content Writer

Nitika