मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया वृक्षारोपण, जनता को दीं शुभकामनाएं

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 02:39 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में हरेला पर्व के मौके पर जगह-जगह वृक्षारोपण किया जा रहा है। राजधानी देहरादून में वन विभाग द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृक्षारोपण किया।

मुख्यमंत्री ने आम जनता को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण करना बेहद ही जरूरी है। इसके लिए हरेला पर्व एक महत्वपूर्ण दिवस है लेकिन हमे केवल पेड़ नहीं लगाने हैं, बल्कि उन्हें बचाकर भी रखना है। वहीं प्रकृति पर्व हरेला के अवसर पर आज अल्मोड़ा के कोसी नदी एवं सहायक नदियों केचमेंट क्षेत्र के जल संरक्षण संवर्धन के लिए आज बृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया, जिसमें जिला प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से जनपद में करीब साढ़े 4 लाख पौधों का रोपण किया।

बता दें कि इसकी शुरुआत जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने की। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तथा युवा लोगो शिरकत की और जिलाधिकारी ने लोगों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी।

Content Writer

Nitika