उत्तराखंड: थराली में जीत के बाद जश्न के लिए देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे CM रावत

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 03:48 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में थराली विधानसभा की सीट पर भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा मुख्यालय में जाकर जीत का जश्न मनाया है। जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा कि यह जीत गुड गवर्नेंस और सरकार के कामों की जीत है। 

सीएम ने धन सिंह रावत को दिया जीत का श्रेय 
मुख्यमंत्री ने कहा कि थराली की जनता ने भाजपा और सरकार के कामों को पसंद किया है। इसका परिणाम जनता ने भाजपा को जीताकर दिया है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय चुनाव प्रभारी धन सिंह रावत को भी दिया जाता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है। 

जीत केवल जीत होती है चाहे वह कम मार्जिन से हो या ज्यादाः मुख्यमंत्री 
सीएम ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्त्ताओं ने रात-दिन काम किया है। भाजपा ने थराली में केंद्र की कई योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। थराली की जनता ने भाजपा को चुना है और जनता आगे भी यही चाहती है कि वह भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। 

मुन्नी देवी शाह ने जनता का प्रकट किया आभार 
सीएम ने कहा कि जीत केवल जीत होती है फिर वह कम मार्जिन से हो या फिर ज्यादा मार्जन से। वहीं जीती हुई उम्मीदवार मुन्नी देवी शाह ने जनता का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया। 

Nitika