महात्मा गांधी की 150वीं जयंतीः मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 11:42 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ट्वीट कर सत्य, अहिंसा और प्रेम की राह दिखाने वाले जन-जन के प्रिय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। 
PunjabKesari
पूर्व पीएम की जयंती पर सीएम ने किया कोटि-कोटि नमन 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस अवसर पर स्वच्छता, सत्यता और शुचिता की शपथ लें। वहीं मुख्यमंत्री ने जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले, ईमानदारी औरा सादगी की प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। 
PunjabKesari
महात्मा गांधी की जयंती पर अल्मोड़ा में चलाया गया सफाई अभियान 
बता दें कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर अल्मोड़ा के कुमाऊं विश्वविद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ परिसर और एनसीसी कैडेटों ने भी सफाई की शपथ ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static