मुख्यमंत्री ने किया अल्मोड़ा जिले का दौरा, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया भव्य स्वागत

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 11:01 AM (IST)

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को अल्मोड़ा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उनका भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 

एक घंटे में सवा लाख पेड़ों के किया जाएगा रोपण 
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोसी नदी के पुनर्जनन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एक घंटे में सवा लाख पेड़ों का रोपण किया जाएगा। देहरादून की रिस्पना में 22 जुलाई को ढाई लाख से अधिक पेड़ों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी के स्रोत सूख रहे हैं, इसलिए इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पेड़ों को लगाने के बाद इनका 5 सालों तक ध्यान रखा जाएगा। 

सीएम के साथ कई कार्यकर्त्ता रहे मौजूद 
बता दें कि मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। सीएम ने रात्रि विश्राम अल्मोड़ी सर्किट हाउस में किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static