स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासन का कदम, अस्पतालों पर रहेगी मुख्यमंत्री की नजर

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 11:12 AM (IST)

देहरादून( कुलदीप रावत): स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधी नजर रखने के लिए राज्य के 10 अस्पताल अब सीधे मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य महानिदेशक के मोबाइल से लिंक कर दिया गया है। लिंक होने से अब इन अस्पतालों की ओपीडी और जर्नल वार्ड सहित सभी गतिविधियों पर सीधा मुख्यमंत्री की नजर रहेगी।

प्रशासन के इस कदम को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, देहरादून का कोरेनेसन, प्रेमनगर का संयुक्त अस्पताल, टेहरी जिला अस्पताल, पौड़ी जिला अस्पताल, हल्द्वानी बेस अस्पताल, हरिद्वार का जिला अस्पताल तथा अन्य अस्पतालों को मुख्यमंत्री के मोबाइल से लिंक किया गया है। 

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए 27 अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गाए हैं। अतिरिक्त अस्पतालों को भी बहुत जल्द मुख्यमंत्री के मोबाइल से लिंक कर दिया जाएगा।