पिथौरागढ़ः मुख्य सचिव ने सीमांत गुंजी और तेड़ांग क्षेत्र में जाकर सुनीं जनता की समस्याएं

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 05:34 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने पिथौरागढ़ का 2 दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गुंजी और कुंटी गांव के साथ ही ब्यास और दारमा वैली (तेड़ांग) का भी दौरा किया। 

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश 
जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव ने गुंजी और दारमा वैली के लोगों से मुलाकात कर उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुना। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से शीघ्र समाधान करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता की दृष्टि से क्षेत्र बहुत ही समृद्ध है। इसके साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में इसमें बहुत संभावनाएं हैं। 

उत्पल कुमार सिंह ने आदि कैलाश-पार्वती सरोवर के किए दर्शन 
वहीं उत्पल कुमार सिंह ने ग्रामसभा नाबी में होम स्टे, ज्योलिंग कॉग में कुमाऊं मंडल विकास निगम के हट्स और पैदल ट्रैक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ओम पर्वत और आदि कैलाश-पार्वती सरोवर के भी दर्शन किए।

Nitika