मुख्य सचिव ने मेधावी छात्रों से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2017 - 12:32 PM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में 20 मेधावी छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह भी आईएएस या जिस भी क्षेत्र में जाना चाहें जा सकते हैं। इसके लिए लक्ष्य तय करना पड़ेगा और लक्ष्य के अनुसार कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पहले कैरियर के विकल्प कम होते थे। अब तो अपार संभावनाएं हैं। 

मुख्य सचिव ने अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह भी एक कस्बे में विज्ञान के छात्र थे। आईएएस बनने की चाह में इतिहास विषय को चुना। मुख्य सचिव ने भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए सवाल पूछे, इस पर छात्रों ने बताया कि सीमित संसाधनों में संतुष्ट रहने से भ्रष्टाचार दूर होगा। नोटबंदी, डीबीटी और आईटी के उपयोग से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। पाठ्यक्रम में भी नैतिक शिक्षा दी जानी चाहिए। मुख्य सचिव ने शासन-प्रशासन की कार्य प्रणाली के बारे में उन्हें बताया ।