मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ धाम का दौरा, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 10:29 AM (IST)

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शनिवार को केदारनाथ धाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।

जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव ने धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश प्रशासन को दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य मंदिर के चबूतरे का निर्माण 15 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सरस्वती और मंदाकिनी नदी पर बन रहे घाटो और सुरक्षा दीवारों का भी जायजा लिया। 

वहीं उत्पल कुमार सिंह ने अतिक्रमण की चपेट में आए व्यापारियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि जल्द ही केदारनाथ हाट बाजार का निर्माण किया जाएगा, जिससे सभी प्रभावित व्यापारियों को एक निर्धारित स्थान मिल सकेगा। इसके साथ ही धाम में व्यवस्थित गतिविधियां भी संचालित हो सकेंगी। 
 

Nitika