CM और कृषि मंत्री ने किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए किया मंथन

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 02:14 PM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): देश में किसानो की स्थिति को बेहतर करने और उनकी आय को 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य केन्द्र की मोदी सरकार ने तय किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई योजनाओं को आरम्भ किया गया है। इन योजनाओं को लेकर सचिवालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस कार्यशाला में प्रदेश के किसानो की स्थिति को सुधारने के लिए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्यमंत्री ने गहन मंथन किया। बैठक में कृषि मंत्री सुबोध ने राज्य गठन के बाद पर्वतीय इलाको में कृषि उत्पादन में दर्ज की गई गिरावट दर्ज पर चिंता व्यक्त की है। उत्पादन बढ़ाने को लेकर कृषि मंत्री ने साफ किया कि राज्य सरकार किसानो को बेहतर खाद, बीज और पानी उपलब्ध करवाए।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि खेती को बढ़ावा देने के लिए 600 करोड़ रूपए उपलब्ध करवाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय और मैदानी इलाकों की भौगोलिक स्थिति से निपटने के लिए सरकार द्वारा जल्द ही दो अलग-अलग तरह की योजनाएं बनाई जाएंगी।