सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सचिवालय की तरफ कूच कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 01:40 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में सफाई कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर पांचवें दिन भी हड़ताल जारी है। सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच समझौता होते दिखाई नहीं दे रहा है। कर्मचारियों ने सचिवालय की तरफ कूच कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने बैरिकेड्स पर चढ़कर किया प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल के पांचवें दिन सचिवालय की तरफ कूच किया। इसी दौरान पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस के द्वारा बैरिकेड्स लगाने के बावजूद भी नाराज सफाई कर्मचारियों ने बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इसके साथ-साथ उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सफाई कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक कोई भी कर्मचारी वापस काम पर नहीं लौटेगा। 

उच्च अधिकारियों को करवाया जाएगा अवगतः सिटी मजिस्ट्रेट 
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जो भी मांगे है, उन्हें उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही अपील की जाएगी कि शहर की सफाई में सभी कर्मचारी हमेशा अपना योगदान देते रहें।  

 
 

Nitika