हरिद्वारः मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दिवंगत संत हंस प्रकाश को दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 02:58 PM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम में दिवंगत संत हंस प्रकाश के सातवें निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ कई अन्य राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज को श्रद्धांजलि देने के बात कहा हरिद्वार में गंगा तट पर स्थित अवधूत मंडल आश्रम ने कई धार्मिक और सामाजिक सेवाएं की जा रही हैं। लगभग 200 वर्ष पुराना अवधूत मंडल आश्रम भारत की संस्कृति और सभ्यता के संवर्धन के लिए काम कर रहा है। सीएम रावत ने लगभग 200 वर्षों से शिक्षा, चिकित्सा, गौ रक्षा, संस्कृति तथा सेवा के क्षेत्र में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए ब्रम्हलीन स्वामी प्रकाश महाराज के जीवन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की रक्षा और परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए आश्रम के वर्तमान संयोजक ब्रह्मलीन महाराज के शिष्य रूपेंद्र प्रकाश महाराज को शुभकामनाएं दी।
PunjabKesari
राज्यपाल ने कहा कि हमें सभी संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि संतों एवं गंगा मइया के आशीर्वाद से ही हमारा देश विश्व गुरु बनेगा। देश में दलित, वंचितों का उद्धार करने के लिए साधु-संतों का आशीर्वाद जरूरी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static