मुख्यमंत्री और हरीश रावत ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के निधन पर व्यक्त किया दुख

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2019 - 05:04 PM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने पूरे विश्व में ज्ञान, धर्म, आध्यात्म की पताका फहराकर सनातन संस्कृति के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वामी जी का जीवन हमेशा जनकल्याण के लिए समर्पित रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि संत परंपरा के जाज्वल्यमान सूर्य, हरिद्वार और भारतीय अध्यात्म दोनों के गौरव, भारत माता मंदिर के संस्थापक शंकराचार्य सत्यमित्रानंद जी अध्यात्म जगत का जाना पहचाना नाम, सबके मार्गदर्शक अब भगवान से साक्षात्कार करने स्वर्ग में विराजमान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह महान संत को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

वहीं हरीश रावत ने कहा कि सोच में अंतर के बावजूद भी उनका स्नेह हमेशा हमारे साथ रहता था। इसलिए सत्यमित्रानंद जी हमारी छोटी सोच को भी मुस्कुराते हुए सुन लेते थे और कभी-कभी उसकी प्रशंसा में 2-4 शब्द भी कह देते थे।



 

Nitika