CM रावत ने रक्षामंत्री की 2 अंडर-पास बनाने की घोषणा पर जताया आभार

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 10:47 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 72 पर 2 अंडर पास की स्वीकृति दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर 72 पर दो अंडर पास बनाने का अनुरोध भी किया था। मुख्यमंत्री ने अंडर-पास और इसके लिए 32.33 करोड़ रुपए की स्वीकृति किये के लिए रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल देहरादून की जनता को लाभ होगा बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि दूसरे प्रदेशों से आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

बता दें कि शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएमए के पासिंग आउट परेड में अपने संबोधन में इसकी घोषणा की थी। उन्होंने आईएमए से गुजर रहे एनएच 72 पर जाम की समस्या के कारण लम्बे समय से अंडर-पास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
 

Nitika