मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
punjabkesari.in Friday, Mar 02, 2018 - 09:39 AM (IST)
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
रंगों के त्योहार होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होली के विविध रंग प्रदेश में सुख शांति, खुशहाली और विकास लाएं ऐसी कामना करता हूं। pic.twitter.com/ETM6SiZqhg
— Trivendra S Rawat (@tsrawatbjp) March 2, 2018
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होली का यह पर्व हम सबके जीवन में असीम खुशियां, आशाएं और प्यार लेकर आए। उन्होंने कहा कि उमंग और आत्मीयता से जुड़ा होली का यह पर्व एक- दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटने का अवसर देता है।
सीएम ने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वह होली पर शांति-सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें।