खराब मौसम: मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को करवानी पड़ी आपात लैंडिंग, मौसम साफ होने के बाद धामी ने भरी उड़ान

punjabkesari.in Tuesday, May 10, 2022 - 03:46 PM (IST)

 

नैनीतालः खराब मौसम के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की पंतनगर में मंगलवार को आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। मौसम साफ होने के बाद मुख्यमंत्री ने देहरादून के लिए उड़ान भरी।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कुमाऊं के 3 दिवसीय दौरे के बाद आज देहरादून लौट रहे थे। बताया जाता है कि सुबह जैसे ही उनके हेलीकॉप्टर ने उनके गृह नगर खटीमा से उड़ान भरी, वैसे ही अचानक मौसम बिगड़ने लगा। पायलट ने सुरक्षा की दृष्टि से हेलीकॉप्टर को पंतनगर हवाई अड्डा (एयरपोर्ट) पर उतारने का निर्णय लिया। सुरक्षित लैंड करने के बाद मुख्यमंत्री पंतनगर हवाई अड्डा पर लगभग एक घंटा रुके रहे।

इस दौरान उधमसिंह नगर जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी व एयरपोर्ट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौसम साफ होने के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षित देहरादून के उड़े। पंतनगर एयरपोर्ट के उच्च पदस्थ सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static