राष्ट्रीय खाद्य ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का CM ने किया उद्घाटन

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2017 - 12:37 PM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी 11 से 25 दिसम्बर तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में लगभग 22 से अधिक राज्यों के खादी से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब तबके के लोग ही अधिकतर खादी का काम करते हैं। इसकी खरीद से सीधा फायदा गरीबों को होगा। वहीं खादी का कपड़ा स्वास्थ्य के लिहाज से भी उत्तम माना जाता है। सीएम ने कहा ग्रामोद्योग से जुड़े लोगों को योजनाओं के अनुसार रोजगार भी मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी मात्र वस्त्र नहीं, एक विचार, एक संस्कृति, एक क्रांति है। खादी से स्वरोजगार बढ़े, इसके प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में शहतूत से सिल्क व भीमल, रामबांस के रेशों से पर्दे, फुटमैट बनाने की प्रबल संभावनाएं हैं, इसके लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जाएं।