CM ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का किया उद्धाटन, प्रतिदिन 350 मिट्रिक टन कूड़े का होगा निस्तारण

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2018 - 02:53 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को देहरादून में बने राज्य के पहले शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने बताया कि 8.32 एकड़ में फैले इस प्लांट में प्रतिदिन 350 मिट्रिक टन कचरे का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहर के वेस्ट मेनेजमेंट के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 साल के अन्तर्गत राज्य के सभी निकायों में सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर 2016 को ग्रामीणों के विरोध के कारण प्लांट का शिलान्यास कर दिया गया। इसके निर्माण के लिए 13 महीने का समय लगा और यह प्लांट लगभग सवा आठ एकड़ में बना।

सीएम ने कहा कि दिल्ली में कूड़े से बिजली बनाई जा रही है। इसी तरह के प्रयास उत्तराखंड भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से हवाई ईंधन भी बन सकता है। निगम को प्लांट का सही ढंग से प्रयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश का पहला ढका हुआ प्लांट है। यहां कूड़े के निकलने वाले गंदे पानी को शुद्ध किया जा रहा है। इस पानी का प्रयोग सिंचाई के लिए किया जा सकता है।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि देहरादून के बाद अब हरिद्वार और रुड़की में भी कूड़े से ऊर्जा बनाने वाले प्लांट तैयार होने वाले है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी निकायों को कूड़ा निस्तारण से जोड़ा जाएगा। विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के आने से देहरादून में प्लांट तैयार हो गया है।