CM ने किया खूनी फ्लाईओवर का निरीक्षण, जांच के 24 घंटों बाद हुआ एक और हादसा

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 11:43 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर खूनी फ्लाईओवर घोषित हो चुका है। यह फ्लाईओवर उद्धाटन के बाद से ही दुर्घटनाओं के लिए बदनाम है। इस फ्लाइओवर से ऑटो रिक्शा चालक भी गुजरने से घबराते हैं।

जानकारी के अनुसार, इस फ्लाईओवर के उद्धाटन के कुछ दिनों बाद ही बाइक सवार की सेफ्टी वॉल से टकराकर मौत हो गई। इसके बाद से फ्लाईओवर पर हादसों का सिलसिला जारी है। इस फ्लाईओवर पर पिछले 3 सालों में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं लगातार मौत का बढ़ता आंकड़ा देख मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों और इंजीनियरों फ्लाईओवर पर हादसे रोकने के जरुरी निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के द्वारा फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के 24 घंटों बाद एक और बाइक सवार 2 युवक हादसे का शिकार हो गए।

बता दें कि इस फ्लाईओवर पर अब तक जितने भी हादसे हुए हैं, सभी दोपहिया वाहनों के ही हुए हैं। यह सभी हादसे आधी रात को ही हुए हैं। प्रशासन की तरफ से एहतियात फ्लाईओवर के बीच में डिवाइडर लगाए हैं। इसके बावजूद भी हादसों में कमी नहीं आ रही है।

Nitika