होमगार्ड स्थापना दिवस पर CM ने परेड का किया निरीक्षण
punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2017 - 04:31 PM (IST)
देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर आयोजित परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के साथ ही आपदा राहत, स्वच्छता मिशन, पर्यावरण संरक्षण में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन अहम जिम्मेदारी निभाते हैं। इनके कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।
होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन की परेड कार्यक्रम की कुछ झलकियां। pic.twitter.com/v5T0bNplXe
— Trivendra S Rawat (@tsrawatbjp) December 6, 2017
इस अवसर पर कमांडेंट जनरल द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष होमगार्ड की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स को पदक एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र वितरण किए गए और साथ ही सहायता राशि का भी वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 2013 की आपदा के दौरान होमगार्ड के द्वारा आपदा राहत कार्यों में विशेष योगदान दिया गया था।