CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, शिक्षा मित्रों का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 20 हजार किया

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 07:55 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  कैबिनेट की हुई बैठक ने सरकार ने 40 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। शिक्षामित्रों के मासिक वेतन को 15000 से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया है। वृद्धावस्था पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1500 कर दिया है। वहीं आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को एक बार फिर राजभवन भेजने का फैसला लिया गया है। शुगर मिलों के मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। वहीं गंगोलीहाट को नगर पालिका परिषद बनाए जाने पर सहमति बनी है। प्राइवेट सुरक्षा नियमावली- 2021 को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।

फाइनेंसियल हैंडबुक नियमावली- 2018 में संशोधन का फैसला। लैंडस्लाइड एंड लिटिगेशन सेंटर उत्तराखंड में स्थापित किए जाने का निर्णय। सभी पूर्व सैनिकों को अब नहीं देना होगा हाउस टैक्स। बिल्डिंग बायलॉज में किया गया संशोधन, पर्यटन के दृष्टिगत से निर्णय लिया गया। सरकार ने हल्द्वानी और हरिद्वार में बनाए गए 500 बेड के अस्पताल को मार्च 2022 तक के लिए एक्सटेंशन  दिया गया। प्रदेश के 94 बगीचो की व्यवस्था को सुधारने के लिए इसे तीन कैटेगरी में बांटकर डिपार्टमेंटल/लीज पर देने पर चर्चा किया गया है। इसपर अंतिम फैसले के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

कैबिनेट में  स्टेट डाटा सेंटर पालिसी -2022 को प्रख्यापित करने का लिया गया निर्णय। पौधा सेंटर, सेलाकुई के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया। उत्तराखंड उद्यान एवं खाद्य नियमावली -2022 को पारित करने का निर्णय। उत्तराखंड जैविक कृषि नियमावली- 2021 को प्रख्यापित करने का निर्णय। किसानों को अधिक से अधिक इंश्योरेंस कवरेज दिए जाने को लेकर इंश्योरेंस किस्त में सब्सिडी देने का फैसला।  वहीं सीएम ने कोरोना को देखते हुए रात्रि कोविड कर्फ्यू के समय में बदलाव करते हुए अब रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू का निर्णय किया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static