दिल्ली विधानसभा चुनावः CM रावत ने BJP प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2020 - 06:28 PM (IST)

नई दिल्ली/देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते आज वह दिल्ली के शकूरबस्ती विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों से 8 फरवरी को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज जनता सच और झूठ को समझना जानती है और निश्चित रूप देश के बाद अब दिल्ली में भी कमल खिलाएगी।

सीएम रावत ने कहा कि रविवार को दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा में संजय सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों से 8 फरवरी को भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। लोगों का उत्साह देख स्पष्ट है कि दिल्ली में कमल खिलेगा।

वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत 1 से 5 फरवरी तक पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम ने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरी पूरी कोशिश होगी कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से दिल्ली में हमारी सरकार नहीं बनी है लेकिन हम पूरी ताकत के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रयास करेंगे।

बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को चुनावों के नतीजों का ऐलान होगा। इसके साथ ही दिल्ली में लगभग 26 लाख उत्तराखंडी निवास करते हैं। इसको लेकर भाजपा उत्तराखंड के बड़े चेहरों को प्रचार-प्रसार में उतार रही है।
 

Nitika