दून के निकट झाझरा में बना उत्तराखंड सिटी फॉरेस्ट, CM रावत और वन मंत्री ने किया लोकार्पण

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 12:54 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के निकट झाझरा में विकसित उत्तराखंड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन' का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने लोकार्पण किया।

नेचर एजुकेशन सेंटर (प्रकृति शिक्ष केंद्र) के रूप में विकसित इस सिटी फॉरेस्ट में उत्तराखंड के विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतुओं और प्राकृतिक दृश्यों को प्रतिकृतियों के माध्यम से दिखाया गया है और उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से यह सिटी फॉरेस्ट आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। लगभग सवा 3 साल में बने सिटी फॉरेस्ट पर केवल 43 लाख रुपए की लागत आई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झाझरा में वन विभाग द्वारा प्रकृति से छेड़छाड़ किए बिना तैयार इस सिटी फॉरेस्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें केवल प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया गया है। उन्होंने 'आनन्द वन' में राज्य सरकार की संस्कृति ग्राम की परिकल्पना की झलक भी लोगों को दिखाने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि यहां उत्तराखंड की संस्कृति, शिल्प, देवस्थानों एवं परम्पराओं के बारे में भी लोगों को जानकारी मिले।

Nitika