राम मंदिर भूमि पूजनः CM रावत की राज्यवासियों से अपील- आज अवश्य जलाएं 5 दीए

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 09:41 AM (IST)

 

देहरादूनः आखिर काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आज राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जा रही है। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि आज श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु भूमि एवं शिलापूजन के मौके पर लोग अपने घरों में दीए जलाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। भगवान श्रीराम सनातन संस्कृति, मानवता, नैतिकता, प्रेम एवं सछ्वाव के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम का यह मंदिर देश-दुनिया में अपनी विशिष्टता के लिए पहचाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि पर भूमि पूजन करेंगे। इसका साक्षी बनने के लिए देश और समाज के सभी क्षेत्रों एवं वर्गों में काफी उत्साह है।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम राम मन्दिर निर्माण को लेकर कई युद्ध लड़े गए। इसके लिए सैकड़ों लोगों ने बलिदान दिया। भगवान श्रीराम दुनिया के एकमात्र ऐसे चरित्र हैं, जिन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भगवान श्रीराम जन्मभूमि के लिए बलिदानियों का स्मरण भी किया।

Nitika