दिल्ली AIIMS पहुंचे सीएम रावत, सुबोध उनियाल और भगत सिंह कोश्यारी के स्वास्थ्य का जाना हाल

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 11:44 AM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरुवार दिल्ली के एम्स अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार, सुबोध उनियाल हर्नियों का ऑपरेशन करवाने के लिए 2 दिन पहले एम्स अस्पताल पहुंचे थे। इसके साथ ही भगत सिंह कोश्यारी गले की समस्या के कारण एम्स में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों कद्दावर नेताओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इसके साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

बता दें कि सीएम रावत गुरुवार से अपने 4 दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे।

Nitika