CM रावत ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- उनकी साजिश है जामिया और शाहीनबाग का विरोध

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 01:00 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि शाहीन बाग और जामिया का विरोध करना उनकी साजिश है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुत बढ़िया माहौल है। देश की जनता भाजपा को सत्ता में लाएगी। इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 5 साल झूठे वादे किए। दिल्ली की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। वहीं सीएम रावत ने कहा कि इससे सभी वाकिफ हैं कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे के कंधे पर चढ़कर राजनीति की। आज उनके साथ कोई नहीं है। पीएम मोदी ने जो बोल्ड फैसले लिए, उससे दिल्ली के लोग प्रभावित है। दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिलेगा।

बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के विरोध को लोकतंत्र की लड़ाई कहे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश रावत पर भी निशाना साधा है।

Nitika