अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में शमिल हुए CM रावत, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 06:22 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में शमिल हुए। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर संपन्न हुआ।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने निगमबोध घाट पर स्व. अरुण जेटली जी के पार्थिव शरीर पर नम आंखो से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे पहले उन्होंने स्वर्गीय अरुण जेटली जी के दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सीएम ने शोक संदेश में लिखा था कि वह कुशल राजनेता, संगठनकर्ता और राजनीतिक अनुशासन के पर्याय अरुण जेटली जी को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और देश में वन टैक्स सिस्टम लागू करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उनका असामयिक निधन अपूर्णीय क्षति है। बता दें कि शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static