नाइक की पत्नी और पत्रकार के निधन पर CM रावत ने व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 04:22 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी के दुर्घटना में और अल्मोड़ा निवासी वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की धर्मपत्नी और उनके एक सहायक की सड़क दुर्घटना में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल नाइक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

इसके अतिरिक्त सीएम रावत ने दिवंगत पत्रकार जोशी की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Nitika