CM रावत ने नगर निगम से मेयर पद पर जीत दर्ज करने वाले BJP प्रत्याशियोंं को दी बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 12:29 PM (IST)

ऋषिकेशः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निकाय चुनाव में सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवगठित ऋषिकेश नगर निगम की पहली मेयर चुने जाने पर भाजपा की प्रत्याशी अनीता ममगाईं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। 

हरिद्वार नगर निगम से मेयर पद पर निर्वाचित अनीता शर्मा को दी बधाई 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी कामना है कि अनीता ममगाईं के नेतृत्व में योग और आध्यात्म की नगरी ऋषिकेश का चहुंमुखी विकास होगा। इसके साथ ही उन्होंने हरिद्वार नगर निगम से मेयर पद पर निर्वाचित अनीता शर्मा को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह ऐसी कामना करते हैं कि हरिद्वार के विकास के लिए जो जनमत आपको मिला है उसका सदुपयोग होगा। 

ऊषा चौधरी को काशीपुर नगर निगम का मेयर चुने जाने पर दी बधाई 
वहीं सीएम ने रुद्रपुर नगर निगम की जनता का भाजपा पर विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामपाल को मयर चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशी ऊषा चौधरी को काशीपुर नगर निगम का मेयर चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह काशीपुर की जनता का भी भाजपा पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। 

कोटद्वार नगर निगम से पहली मेयर चुने जाने पर हेमलता नेगी को दी बधाई 
इसके अतिरक्त मुख्यमंत्री ने कोटद्वार नगर निगम से पहली मेयर चुने जाने पर हेमलता नेगी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए कोटद्वार की जनता को भी धन्यवाद अर्पित करते हैं। 

Nitika