NIT के लिए 909.85 करोड़ की स्वीकृति पर CM रावत ने PM मोदी का जताया आभार

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 03:15 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गढ़वाल श्रीनगर में प्रस्तावित एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए केन्द्र की ओर से 909.85 करोड़ रुपए की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है और एनआईटी के पूर्ण रूप से अस्तित्व में आने से गुणवत्तापरक शिक्षा का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से राज्यवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। अब जरुरत है कि जल्द से जल्द स्थायी परिसर का निर्माण हो सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static